![]()
हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। वह अपने भाई के पोते के जलवा समारोह (कुआं पूजन) का निमंत्रण देने जा रहा था। एक तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान गांव बास आजमशाहपुर निवासी 46 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। वह खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के चाचा सत्यवान ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे अनिल और वह अपने भाई के पोते के जलवा कार्यक्रम का निमंत्रण देने गांव बास से भकलाना जा रहे थे। दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार थे। सत्यवान, अनिल से कुछ दूर पीछे चल रहे थे। कार की टक्कर से मौके पर हुई मौत सत्यवान के अनुसार, अनिल जैसे ही भकलाना बस स्टैंड के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनिल सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार ड्राइवर वाहन सहित जींद की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया।मंगलवार को चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि अनिल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस बड़ा बेटा विवाहित है और खेती का कार्य करता है, जबकि छोटा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। बेटी का विवाह हो चुका है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
Source link
नारनौंद में कार की टक्कर से किसान की मौत:भाई के पोते के जलवा समारोह का निमंत्रण देने जा रहा, तीन बच्चों का पिता







