spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

30 सितंबर तक चलेगी पठानकोट-छपरा स्पेशल ट्रेन:बिहार-UP और पंजाब के लोगों को फायदा, जम्मू डिवीजन के आदेश; पहले 13 जुलाई तक चलाई जानी थी




पठानकोट-छपरा के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। गर्मी के मौसम और आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तथा मांग के अनुरूप उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यह फैसला लिया है। इस ट्रेन के संचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 05193 छपरा-पठानकोट और ट्रेन संख्या 05194 पठानकोट-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। मंडल अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। पहले 13 जुलाई तक चलाई जानी थी ट्रेन रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 05193 छपरा-पठानकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन, जो प्रत्येक सोमवार को संचालित होती है, पहले 3 जुलाई तक चलनी थी। यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए अब इसका संचालन 28 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। विस्तारित अवधि में यह ट्रेन कुल 11 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन छपरा जंक्शन से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। रास्ते में छपरा कचहरी, दिघवा दुबौली, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर कैंट समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद यह ट्रेन अगले दिन रात 10:15 बजे पठानकोट पहुंचेगी। बुधवार को पठानकोट से चलेगी इसी प्रकार, वापसी में चलने वाली ट्रेन संख्या 05194 पठानकोट-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन, जो प्रत्येक बुधवार को संचालित होती है, पहले 15 जुलाई तक चलनी थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब इसका संचालन 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस विस्तारित अवधि में भी ट्रेन कुल 11 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रात 12:30 बजे पठानकोट से रवाना होगी और जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे और दिघवा दुबौली होते हुए अगले दिन सुबह 8:35 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 9:15 बजे छपरा जंक्शन पर यात्रा समाप्त करेगी। बिहार-उत्तर प्रदेश सहित पंजाब के लोगों को मिलेगा फायदा जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों के फेरों में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराना और उन्हें सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर ऐसे कदम उठाता रहता है। ट्रेन की समय-सारणी और अन्य जानकारी के लिए यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी आरक्षण काउंटर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles