spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में ATM बूथ में मदद के बहाने ठगी:डेबिट कार्ड बदलकर पठानकोट के युवक के खाते से उड़ाए ₹1.78 लाख; केस दर्ज




पानीपत के बरसत रोड पर स्थित एक ATM बूथ में मदद करने के बहाने एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से ₹1,78,493 की बड़ी राशि साफ कर दी। पीड़ित युवक मूल रूप से पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है, जो पानीपत आया हुआ था। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली बार निकले पैसे, दूसरी बार में पीछे खड़े युवकों ने बिछाया जाल थाना तहसील कैंप को दी गई शिकायत में पंजाब के पठानकोट निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह बीती 9 जुलाई की शाम करीब 4 बजे पानीपत के बरसत रोड पर स्थित PVR के नजदीक भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। रवि ने पहली बार में अपने कार्ड से ₹10,000 की नकदी सफलतापूर्वक निकाल ली। इसके बाद जब वह दोबारा पैसे निकालने के लिए ट्रांजैक्शन करने लगा, तो एटीएम मशीन में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई और पैसे नहीं निकले। इसी दौरान एटीएम के अंदर रवि के पीछे 2-3 अन्य अज्ञात युवक खड़े थे, जो रवि की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे और चालाकी से उसका एटीएम पिन देख चुके थे। आपका कार्ड काम नहीं कर रहा, कहकर हाथ की सफाई से बदला ATM पैसे न निकलने पर रवि के पीछे खड़े एक शातिर युवक ने बड़ी ही हमदर्दी दिखाते हुए कहा कि शायद आपका एटीएम कार्ड ठीक से काम नहीं कर रहा है, लाइए मैं देखता हूं। मदद के बहाने उसने मशीन से कार्ड निकाला और पलक झपकते ही अपने हाथ में रखे किसी दूसरे फर्जी एटीएम कार्ड से रवि के असली कार्ड को बदल दिया। आरोपी ने रवि को दूसरा फर्जी कार्ड थमा दिया। चूंकि कार्ड दिखने में हूबहू असली जैसा था, इसलिए रवि को उस वक्त कोई शक नहीं हुआ और वह कार्ड लेकर वहां से चला गया। खाते से कटे ₹1,78,493, इंडियन बैंक की स्टेटमेंट से हुआ खुलासा ठगों के वहां से जाने के बाद, आरोपियों ने रवि के असली एटीएम कार्ड और चुराए गए पिन नंबर का इस्तेमाल कर अलग-अलग किश्तों में उसके खाते से कुल ₹1,78,493 उड़ा लिए। जब रवि के मोबाइल पर पैसे कटने के लगातार मैसेज आए, तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ। रवि ने तुरंत अपने बैंक के खाते की स्टेटमेंट निकलवाई, जिससे इस बड़ी धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles