![]()
हरियाणा में आज उत्तरी हरियाणा के सात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद भी इन जिलों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि मानसून कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में 18 जुलाई तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में आज 13 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान बढ़ा रविवार को जारी अधिकतम तापमान की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले दिन की तुलना में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भिवानी रहा सबसे गर्म महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। वहीं महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रोहतक में 38.6 डिग्री, गुरुग्राम में 35.4 डिग्री, फरीदाबाद में 37 डिग्री, हिसार में 37 डिग्री, भिवानी में 39 डिग्री और सिरसा में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उतरी जिलों के तापमान में आएगी गिरावट मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के उत्तरी जिलों में तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में तापमान बढ़ सकता है। 15 जुलाई तक बदलेगा मौसम चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों में बीच बीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है परंतु दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा वातावरण में नमी में कमी आने की संभावना है।
Source link
हरियाणा में आज 7 जिलों में बारिश के आसार:18 जुलाई तक मानसून रहेगा कमजोर; 39 डिग्री के साथ भिवानी सबसे गर्म







