![]()
पानीपत जिले के डिकाडला गांव में स्कॉर्पियो से कुचलकर 3 दोस्तों की हत्या के मामले में सीआईए वन पुलिस ने चौथे आरोपी राजबीर को गिरफ्तार किया है। राजबीर डिकाडला गांव का ही निवासी है। पुलिस ने उसे शनिवार शाम हथवाला से समालखा रोड स्थित जौरासी मोड़ से पकड़ा है। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राजबीर ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसने बताया कि उसने अपने साथी मनीष, तेजबीर उर्फ तेजा, संदीप और अन्य फरार आरोपियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया था। कोर्ट में पेश करके भेजा जेल पुलिस ने रविवार को आरोपी संदीप को 3 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी राजबीर को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है और फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंस्पेक्टर फूल कुमार ने यह भी बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी तेजबीर उर्फ तेजा और मनीष के पास से वारदात के बाद भागने में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई थी। दोनों आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी मनीष माइनिंग का काम करता है। कुछ दिन पहले खनन विभाग ने मनीष का डंपर और ट्रॉली जब्त कर ली थी। मनीष को शक था कि गांव के नरेंद्र, अनीप और विनोद ने खनन विभाग में शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते मनीष और उसके साथियों ने मिलकर साजिश रची और इस वारदात को अंजाम दिया।
Source link
डिकाडला ट्रिपल मर्डर केस: एक और आरोपी गिरफ्तार:3 साथी पहले पड़के जा चुके, रंजिश में 3 दोस्तों को कुचला था







