spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब सीएम आज पहुंचेंगे मोहाली:फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ विभाग में भर्ती युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 68 हजार का आंकड़ा पार




पंजाब सरकार का फोकस एक बार फिर मिशन रोजगार पर है। इसी कड़ी में सोमवार को मोहाली में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन विभाग में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह समारोह विकास भवन ऑडिटोरियम, मोहाली में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 2022 से लगातार चल रही भर्ती प्रक्रिया मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से राज्य में लगातार सरकारी भर्तियां की जा रही हैं। सरकार के अनुसार, अब तक 68 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दावा है कि सभी भर्तियां मेरिट और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई हैं। उनका कहना है कि अब तक किसी भी भर्ती को लेकर कोई मामला अदालत तक नहीं पहुंचा है और न ही भर्ती परीक्षाओं का एक भी पेपर लीक हुआ है। सरकार चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को भर रही है। सरकारी नौकरी के लिए पंजाबी अनिवार्य पंजाब सरकार ने अधिकांश सीधी भर्तियों में मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी विषय उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया है। जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय नहीं पढ़ा है, उन्हें सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पंजाबी भाषा की समकक्ष परीक्षा पास करनी होती है। इस परीक्षा का आयोजन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) समय-समय पर करता है, ताकि ऐसे अभ्यर्थी भी सरकारी नौकरियों के लिए पात्र बन सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles