spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लायंस क्लब पूजा, सिटी ने मेडिकल कैंप लगाया




जालंधर | लायंस क्लब जालंधर पूजा और अलायंस क्लब जालंधर सिटी ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान डॉ. मुनीष मेहता की अगुवाई में मेहता क्लीनिक में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया। इसमें एचबीए1सी और लिपिड प्रोफाइल का चेकअप किया गया। इसके मुख्य मेहमान चार्टर गवर्नर जीएस जज थे। क्लब सेक्रेटरी आरएस कोहली ने बताया कि कैंप में कोलेस्ट्रॉल के विभिन्न स्तर जैसे शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल, कुल कोलेस्ट्रॉल, बुरा कोलेस्ट्रॉल और ट्रिगलिसीराइड्स आदि की जांच की गई। मुख्य मेहमान जज ने क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा। यहां प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमी मेहता, संजीव मागो, श्याम सुंदर विज, डॉ. पार्थ मेहता, अनीता मागो मौजूद रहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles