![]()
गुरुग्राम जिले में मानेसर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को निगम की टीम ने 3 करोड़ 25 लाख रुपए के प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर की संपत्ति को सील कर दिया। यह कार्रवाई मानेसर के आईएमटी सेक्टर-2 स्थित उप्पल हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के एल टावर पर की गई। इसी बिल्डिंग में बैंक भी संचालित है। नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह के निर्देश पर टैक्स सहायक उदय सिंह जून के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। संपत्ति मालिक द्वारा टैक्स जमा न करने के कारण इसे सील किया गया। कई बार नोटिस भी जारी किए गए निगम अधिकारियों ने बताया कि इस संपत्ति मालिक को कई बार टैक्स जमा करने के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन प्रॉपर्टी धारक ने अभी तक बकाया राशि जमा नहीं की थी। नियमानुसार, निगम ने संपत्ति को सील कर दिया है और टैक्स जमा होने के बाद ही सील खोली जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 तक के ब्याज में छूट दी है। निगम क्षेत्र के सभी संपत्ति मालिकों से अपील की गई है कि वे इस ब्याज माफी योजना का लाभ उठाते हुए 30 जून तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें।
Source link
3.25 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर पर निगम की कार्रवाई:मानेसर में कमर्शियल बिल्डिंग सील; विभाग ने कई बार नोटिस भेजें







