spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में बारिश से टूटी रिटेनिंग वॉल:दीवारों में दरारें आईं, मकानों पर मंडराया खतरा; दो साल पहले ही हुआ था निर्माण




पठानकोट में बारिश के कारण धार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव बलेवा में डंगा (रिटेनिंग वॉल) टूट गया। डंगा गिरने से आसपास स्थित मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे स्थानीय परिवारों में हादसे का डर बना हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष जताया है। अशोक कुमार और कल्पना देवी ने आरोप लगाया कि पंचायत ने इस डंगे का निर्माण करीब 1-2 वर्ष पहले ही करवाया था, लेकिन पहली-दूसरी बारिश का दबाव भी यह नहीं झेल सका और ढह गया। डंगा धंसने से उनके घरों की नींव और दीवारों में खतरनाक दरारें आ गई हैं। इस संबंध में ग्रामीण कई बार गांव की सरपंच और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो मौके का मुआयना किया गया है और न ही डंगे की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है। पुराने डंगे की रिपेयर की कई बार की शिकायत मामले को लेकर गांव बलेवा की सरपंच काजल के पति विजय कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि यह डंगा काफी समय पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका है। पंचायत की ओर से इसके पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए बीडीपीओ कार्यालय, धार को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वार्ड नंबर-3 के इस डंगे का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए एक बार फिर उच्च अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर बातचीत की जाएगी। प्रदर्शन और रोष जताने के दौरान पीड़ित परिवार के साथ गांव के अशोक कुमार, कल्पना देवी, आशा देवी, ऊषा देवी, पूजा, सत्या देवी, तृप्ता देवी, मीनाक्षी, रजत और बिधी चंद सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी बारिश से पहले डंगे की तुरंत मरम्मत नहीं करवाई गई और किसी का घर गिरता है या कोई जनहानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंचायत और स्थानीय प्रशासन की होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles