![]()
फतेहाबाद शहर के स्वामी नगर में डिस्पोजल टैंक को लेकर उपजे विवाद का मामला अब डीसी तक पहुंच गया है। पार्षद ज्ञान सिंह के नेतृत्व में काफी लोग डीसी से मिलने पहुंचे। यहां इन लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी डॉ.विवेक भारती से मुलाकात कर अपनी बात रखी। बता दें कि, नगर परिषद से मंजूरी मिलने के बाद पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से स्वामी नगर में डिस्पोजल टैंक का निर्माण शुरू करवाया गया था। मगर ईसाई समुदाय के लोगों ने डिस्पोजल टैंक की जगह पर अपने बुजुर्गों की कब्रें होने की बात कहकर विरोध जता दिया। इसके बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। दोबारा से निर्माण शुरू हुआ तो फिर से विरोध कर दिया गया। इसलिए अब लोग डीसी दरबार पहुंचे हैं। लोग बोले-पानी निकासी के लिए डिस्पोजल टैंक निर्माण जरूरी पूर्व सरपंच मनोहर लाल ने बताया कि 2007 में छह कनाल जमीन ईसाई समाज के लोगों को तत्कालीन पंचायत का प्रस्ताव पास करके दी गई थी। अब स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी की आबादी बढ़कर 15 हजार हो गई है। इसके बाद से यहां पानी निकासी की भारी समस्या बन गई है। लोगों के घरों के आगे गंदा पानी भरा रहता है। इसलिए नगर परिषद से मंजूर करवा कर यह जगह डिस्पोजल टैंक बनाने के लिए दी गई थी। पार्षद ज्ञान सिंह ने बताया कि डिस्पोजल टैंक बनाना बेहद जरूरी है क्योंकि यह बनने के बाद ही पानी निकासी से संबंधित समस्या का स्थायी समाधान होगा। कब्रिस्तान के लिए जगह चारदीवारी के अंदर है जबकि डिस्पोजल टैंक बाहरी जगह बनाया जा रहा है। बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है।
Source link
फतेहाबाद में DC दरबार पहुंचा डिस्पोजल टैंक विवाद:ईसाई समुदाय के विरोध पर रुका निर्माण कार्य; लोग बोले-पानी निकासी के लिए बेहद जरूरी







