spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में आज ग्रीवेंस कमेटी की बैठक:कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा करेंगे अध्यक्षता, ग्लोबल स्पेस मामले में जांच रिपोर्ट पेश होगी




हिसार के लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में आज शुक्रवार को दो महीने बाद ग्रीवेंस कमेटी की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा करेंगे। बैठक में लंबित परिवाद के अलावा नई शिकायतों को शामिल किया जाएगा। सभी अधिकारियों को बैठक में पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले पहले पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार हिसार में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते थे मगर आज पहली बार अरविंद शर्मा हिसार में बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में ग्लोबल स्पेस, गोल्ड सुक का मामला फिर से उठ सकता है। पिछली बैठक में मंत्री कृष्ण पंवार ने ग्लोबल स्पेस में गड़बड़ियों की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। वहीं गोल्ड सुक मामले में रिकॉर्ड कब्जे में लेने के आदेश दिए थे ताकि पुराने रिकॉर्ड से मिलान हो सके। पिछली मीटिंग में ये मुद्दे उठे थे… गोल्ड सुक मामले में रिकॉर्ड कब्जे में लिया: इसके साथ ही मीटिंग में गोल्ड सुक प्रोजेक्ट का मामला उठा। इस मामले में मंत्री ने रिकॉर्ड का मिलाने के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि डीसी ने विभाग से इसका पुराना रिकॉर्ड मंगा लिया है और उसका अब मिलान किया जाना है। इसकी लैब में जांच की जाएगी। ठेकेदार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी: बैठक में शास्त्री नगर निवासी महिला सुनीता ने शिकायत में बताया कि ठेकेदार योगराज ने 2 नंबवर से 5 नवंबर तक शादी में काम करवाया। लेकिन अब तक काम का पैसा नहीं दिया। अब मोबाइल नंबर बंद कर लिया। इसका जवाब देते हुए एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि ठेकेदार को बार-बार नोटिस दिए गए हैं, मगर वह हाजिर नहीं हो रहा और अब उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा रहा है। जल्द की ठेकेदार को अरेस्ट किया जाएगा। ग्लोबल स्पेस में गड़बड़ियों की जांच के लिए कमेटी बनाई: मीटिंग में एक शिकायतकर्ता अविनाश ने कहा कि ग्लोबल स्पेस कॉलोनाइजर रुपए लेकर भी अभी तक प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई। इस मामले में कॉलोनाइजर की तरफ से कहा गया कि हमने किसी तरह का फॉर्म नहीं भरवाया और अलॉटमेंट लेटर नहीं दिया। इस पर मंत्री ने आरडब्ल्यूए के दो मेंबरों, डीटीपी, एसपी, डीसी, दो ग्रीवेंस मेंबर और एएसपी की एक ज्वाइंट कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles