spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर:महिंद्रा XUV के एयरबैग खुले, एक्सेल टूटा; पुलिस की मौजदगी में हुआ आपसी समझौता




जालंधर में चुनमुन चौक के पास वीरवार देर रात दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिंद्रा XUV के चारों एयरबैग खुल गए और गाड़ी का एक्सेल भी टूट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा नुकसान टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से लिखित समझौता कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैफिक लाइटें बंद रहने और चौक पर अंधेरा होने के कारण यहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। चश्मदीदों ने बताया- लाइटें बंद होने से हुआ हादसा मौके पर मौजूद चश्मदीद निखिल ने बताया कि चौक पर ट्रैफिक लाइटें काम नहीं कर रही थीं और पीली लाइट भी बंद थी। इसी वजह से ड्राइवरों को सही अंदाजा नहीं लग पाया और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से लोग शहर से बाहर निकलने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं, जिसके कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पीड़ित ड्राइवर ने बताया कैसे हुई टक्कर हादसे में शामिल दूसरी गाड़ी के ड्राइवर नीरज कुमार (निवासी जालंधर हाइट्स) ने बताया कि वह अमरदास चौक की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी की लाइट की रिफ्लेक्शन के कारण उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दिया। नीरज ने कहा कि उन्होंने गाड़ी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी टक्कर हो गई। नीरज ने यह भी बताया कि दूसरी गाड़ी में डॉक्टर सैनी मौजूद थीं और दोनों पक्षों में से किसी को भी चोट नहीं आई है। पुलिस की मौजूदगी में हुआ राजीनामा घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी से एएसआई दिलबाग सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार यह हादसा डॉ. सैनी और नीरज कुमार की गाड़ियों के बीच हुआ था। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई और केवल वाहनों को ही नुकसान हुआ। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से लिखित में समझौता कर लिया है और अब वे अपनी-अपनी गाड़ियों की मरम्मत खुद करवाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles