spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार-घग्गर ड्रेन को लेकर किसानों ने लघुसचिवालय घेरा:फसल बीमा-बिजली पानी की समस्या, डीसी को ज्ञापन देने को जिद्द पर अड़े रहे




सिरसा में हिसार-घग्घर ड्रेन की स्थायी व्यवस्था, बिजली-पानी, फसल बीमा सहि अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को किसानों ने लघु सचिवालय गेट का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार एवं प्रशासन विरोधी नारेबाजी की और कई देर तक प्रदर्शन किया। इससे पहले सभी किसान शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकजुट हुए और वहां से पैदल मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पगड़ी संभाल जट्टा के राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने मीडिया को दिए बयान में आरोप लगाया कि हिसार-घग्घर ड्रेन की समस्या का वर्षों से स्थायी समाधान नहीं हुआ, जिससे हर बरसात में गांवों और खेतों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने फसल बीमा दावों के भुगतान में देरी, भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा, लंबित ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन, खाद की कालाबाजारी, बढ़ते बिजली बिल और मनरेगा में रोजगार की कमी जैसे मुद्दे भी उठाए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को गांव-गांव तक फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झज्जर से ओटू तक ड्रेन प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के पुतले जलाए जाएंगे और व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदर्शन में किसान संगठनों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मजदूर संगठनों और ग्रामीणों ने भी समर्थन दिया। डीसी के न आने पर भड़के किसान यह प्रदर्शन किसान संघर्ष समिति और पगड़ी संभाल जट्टा के बैनर तले किया गया और सैकड़ों किसान व मजदूर एकजुट हुए। इसी दौरान डीसी के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने पर किसान सचिवालय के मुख्य द्वार पर डटे रहे। बाद में डीडीपीओ बलजीत चहल ने ज्ञापन स्वीकार किया। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और सचिवालय का मुख्य गेट बंद रखा गया। किसानों ने वहीं धरना दिया और लंगर भी लगाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles