spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह सड़क हादसे में घायल दूसरे पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम:गोतस्करी में पकड़े कैंटर की निगरानी कर रहे थे; ट्रक ने मारी टक्कर




नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवान शहीद हो गए। गोयला गांव के पास ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में पहले सिपाही गिरीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब गंभीर रूप से घायल ईएसआई मुकेश फोगाट (बेल्ट नंबर 126/नूंह) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, पुन्हाना सीआईए की टीम गोतस्करी से जुड़े एक कैंटर को पकड़कर उस पर कानूनी कार्रवाई कर रही थी। कैंटर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ा किया गया था। पुलिसकर्मी वाहन की निगरानी में तैनात थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही गिरीश कुमार ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही शहीद हो गए। ईएसआई मुकेश फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज मुकेश फोगाट को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शहीद ईएसआई मुकेश फोगाट, राम सिंह के पुत्र थे। उनका जन्म 26 दिसंबर 1972 को फरीदाबाद जिले के फतेहपुर बिल्लोच गांव में हुआ था। 35 वर्षों तक दी हरियाणा पुलिस में सेवा उन्होंने 28 अक्टूबर 1991 को हरियाणा पुलिस में भर्ती होकर लगभग 35 वर्षों तक सेवा दी थी। उनके निधन से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोतस्करी से जुड़े कैंटर से 15 गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने कैंटर चालक रानू सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गोतस्करी और सड़क हादसे को लेकर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles