spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ एसडीएम ने ली नवनियुक्त पटवारियों की मीटिंग:किसान आईडी, आधार सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश, बोले- समय से निपटाएं राजस्व कार्य




महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में तहसीलदार और पटवारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की, जिसमें किसान आईडी बनाने, भूमि की आधार सीडिंग और इंतकाल से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। एसडीएम सैनी ने नवनियुक्त पटवारियों को किसान आईडी और आधार सीडिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व से जुड़े सभी मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पटवारियों ने राजस्व कार्येां में आ रही दिक्कतें बताई बैठक के दौरान, पटवारियों ने इंतकाल और अन्य राजस्व कार्यों में आ रही समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा, क्योंकि राजस्व विभाग की सेवाएं सीधे आमजन से जुड़ी हैं। बैठक में लंबित राजस्व मामलों में गति लाने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व पटवारी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles