![]()
सिरसा में महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर आज शुक्रवार शाम को रोड पर उतर आए और रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि पिछले 25 दिनों से घरों में सप्लाई नहीं आ रही है और पीने की समस्या से जूझ रहे हैं। पब्लिक हेल्थ उनकी समस्या नहीं सुन रहा और सप्लाई भी नहीं आ रही। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद संबंधित थाना प्रभारी भी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा के पुराने डेरे के पास शहर की ओर से महिलाओं ने रोड जाम किया हुआ है। महिलाओं ने ये भी कहा कि सप्लाई आती है तो पानी गंदा नहीं आता। विभाग अधिकारियों के समक्ष कई बार गुहार लगा चुके हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। वार्ड का पार्षद को भी पेयजल के बारे में बताया गया है, परंतु कोई कार्रवाई नहीं। पास में ही वार्ड पार्षद दीपक बंसल का घर है। इस समय डेरे से शहर आने वाले भादरा रोड को जाम किया हुआ है और प्रदर्शन जारी है। पार्षद दीपक बंसल बीजेपी से जुड़े हुए हैं। महिलाओं के साथ स्थानीय लोग भी पहुंचना शुरू हो गए हैं और कल्याण नगर के लोगों ने रोड जाम कर रखा है। रोड पूरी तरह है और वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि पार्षद दीपक बंसल लोगों के फोन नहीं उठा रहे हैं। पुलिस ने भी पार्षद को कॉल की है। भादरा-सिरसा आवागमन का मुख्य मार्ग यह भादरा-सिरसा आवागमन का मुख्य मार्ग है और सबसे व्यस्तम मार्ग है। मगर लोगों द्वारा रोड जाम किए जाने के बाद वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। वाहन चालक भी परेशान है। रोडवेज व निजी बस चालक बस को दूसरे मार्ग से ले जाने पर मजबूर है। यहां नजदीकी एरिया में काफी डेरा प्रेमी भी रहते हैं। लोगों का आरोप है कि जो घरों में सप्लाई आती है तो वो पानी भी साफ नहीं यानी पीने योग्य नहीं होता। ऐसे में पानी पीना दुभर हो गया है। सभी लोग कई दिन से परेशान है। पार्षद को भी फोन करते हैं तो वह उठाते नहीं।
Source link
सिरसा में महिलाओं ने डेरे के पास रोड किया जाम:लोग बोले-25 दिन से सप्लाई नहीं आई, पार्षद भी फोन नहीं उठा रहे







