spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

BJP महामंत्री बोले-चंडीगढ़ में बढ़ता नशा चिंताजनक:कहा-एसएचओ की जबावदेही हो तय; युवाओं को ड्रग्स से बचाने के लिए करें अवेयर




चंडीगढ़ में लगातार सामने आ रहे नशा तस्करी के मामलों के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और कर्तव्यनिष्ठ ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक संजीव राणा ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने साफ कहा कि जिस थाना क्षेत्र में खुलेआम नशा बिक रहा हो और संबंधित थाना प्रभारी उसे रोकने में विफल रहे, उसे उस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ केवल अभियान चलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करनी होगी। लापरवाह की हो जिम्मेवारी तय राणा ने कहा कि नशा बेचने वाला अपराधी है, लेकिन जिस क्षेत्र में यह कारोबार चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी उसे रोकने में विफल हैं, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी इलाके में लगातार नशे की बिक्री होना केवल कानून-व्यवस्था की कमजोरी नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जैसे शिक्षित और जागरूक शहर में नशे का बढ़ता जाल बेहद चिंताजनक है। इससे बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, परिवार प्रभावित हो रहे हैं और समाज का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। जिन थाना क्षेत्रों में बार-बार नशा तस्करी की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जानी चाहिए। समाज को भी आना होगा आगे उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आम लोगों को भी आगे आकर नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस तक पहुंचानी चाहिए। साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान को भी मजबूत करने की जरूरत है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती राणा ने कहा कि यदि लोगों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, तो जनता को जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगने का पूरा अधिकार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले या अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल अधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles