Related Posts

हांसी में सरपंच पर हमला, नकदी छीनने का आरोप:आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ की हाथापाई, वर्दी फाड़ी, स्ट्रीट लाइट लगवाते समय वारदात




हांसी के गांव रामायण में स्ट्रीट लाइट लगवाते समय सरपंच पर हमला कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने पहले सरपंच के साथ मारपीट की और बाद में पुलिस के पहुंचने पर उनके साथ भी हाथापाई की। सदर थाना में दी शिकायत के अनुसार, गांव रामायण के सरपंच अनिल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वह गांव की चौपाल के पास स्ट्रीट लाइट लगवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अक्षय और अजमेर वहां पहुंचे और उन्होंने उस स्थान पर लाइट लगाने का विरोध किया। आरोपियों ने की सरपंच के साथ मारपीट सरपंच के मुताबिक, समझाने पर दोनों आरोपी उग्र हो गए और उन्होंने सरपंच के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और जेब से लगभग ₹3500 निकालकर फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का आरोप घटना की सूचना मिलते ही सरपंच ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों आरोपी दोबारा वहां आ गए और सरपंच के साथ मारपीट की। पुलिसकर्मी के साथ की हाथापाई सरपंच का आरोप है कि जब पुलिसकर्मी जयपाल मेहरा और अन्य ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की और एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान सरपंच का मोबाइल फोन भी टूट गया। सरपंच अनिल ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें