spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में नशीला पदार्थ बेच रही महिला गिरफ्तार:CIA-2 की शिव कॉलोनी में रेड; तलाशी में हेरोइन बरामद, जेल भेजी




हांसी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-2 पुलिस ने एक महिला को 8.60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह महिला चिट्टा (हेरोइन) बेचने की फिराक में थी। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मलिक अस्पताल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हांसी की शिव कॉलोनी निवासी एक महिला अपने मकान के बाहर चिट्टा बेचने की तैयारी में है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पकड़ी महिला सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक महिला सीढ़ियों पर बैठी दिखी, जो पुलिस को देखकर तेजी से गली की ओर बढ़ने लगी। शक के आधार पर महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में मिली 8.60 ग्राम हेरोइन पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान हांसी निवासी सुमन के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोमी थैली में 8.60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ थाना शहर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार की जिला जेल भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles