spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जगराओं में गांव का नाम बदलने पर विवाद:आम आदमी पार्टी को झटका, कई परिवार अकाली दल में शामिल, बोर्ड उखाड़कर फेंका




जगराओं नगर कौंसिल चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच, कोठे अठ चक्क गांव में आम आदमी पार्टी (आप) के एक फैसले ने सियासी भूचाल ला दिया है। गांव का नाम बदलने की कोशिश अब आप के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो रही है। दरअसल, आप सरकार ने “कोठे अठ चक्क” गांव का नाम बदलकर “बलदेव सिंह वाला” करने का फैसला किया था। इस निर्णय से गांववासियों में भारी गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने न केवल इस फैसले का विरोध किया, बल्कि सड़कों पर उतरकर नाम वाले बोर्ड तक उखाड़ दिए। यह विरोध सीधे तौर पर आप नेतृत्व के खिलाफ जनाक्रोश में बदल गया। इस विवाद के बाद आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। पार्टी से जुड़े कई परिवारों ने ‘आप’ छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। इसे आगामी चुनावों से पहले आप के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षति माना जा रहा है। आप के संस्थापक सदस्य और पूर्व ब्लॉक प्रधान जगरूप सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक सरबजीत कौर मानूंके ने बिना किसी सलाह-मशवरे के गांव की पहचान से छेड़छाड़ की, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं और पार्टी के भीतर भी नाराजगी पैदा हुई। इस मौके का फायदा उठाते हुए अकाली दल ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक एस.आर. क्लेर के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अकाली दल में शामिल होकर पार्टी को मजबूती दी। गांव में हुए इस शक्ति प्रदर्शन को आने वाले चुनावों से पहले अकाली दल की बड़ी बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है। अकाली नेता सिवराज सिंह ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना दर्शाती है कि सरकार को अपने ही कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। एस.आर. क्लेर ने भी आप पर हमला बोलते हुए कहा कि गांव का नाम केवल एक शब्द नहीं, बल्कि उसकी पहचान और इतिहास होता है, जिसे बदलने की कोशिश जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। गांववासियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अब ऐसे फैसलों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होंगे और आने वाले चुनावों में अपने वोट के जरिए इसका जवाब देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles