हांसी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करे पुलिस एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिसाय बोलान गांव के निवासी दीपक और रोहित के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ कर रही है। सामान, जैसे मंगलसूत्र और नकदी बरामद करना है। इसके अलावा वारदात में शामिल अन्य आरोपी और आरोपियों द्वारा की गई अन्य घटनाओं के बारे में पता लगाया जाएगा। दिन में चोरों ने घर घुसकर नकदी और जेवर उड़ाए यह मामला 21 अप्रैल 2026 को सामने आया था। इसमें सिसाय गांव में आरोपियों ने एक महिला टीचर के घर पर दिन में हाथ साफ कर दिया था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जब वह दोपहर को स्कूल से लौटी तो दरवाजे खुले पड़े थे। घर के अंदर सामान बिखरा था। अलमारी से सोने के झुमके, मंगलसूत्र और करीब 31-32 हजार रुपये की नकदी गायब थी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसपी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार इसको लेकर विशेष अभियान चलाया। थाना सदर हांसी में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिसाय बोलान गांव के निवासी दीपक और रोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों को वारदात वाली जगह ले जाया गया, जहाँ आरोपी दीपक की निशानदेही पर चोरी के दो सोने के झुमके बरामद हुए। आरोपियों ने गुनाह कबूला, चोरी के झुमके बरामद महिला की शिकायत के आधार पर थाना सदर हांसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस की जांच टीम ने साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दीपक और रोहित पर शिकंजा कसा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद चोरी के झुमके बरामद कर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया।
Source link
हांसी में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:दिनदहाड़े चोरों ने घर से उड़ाये नकदी और जेवर, गांव के ही युवकों ने की थी वरादात
