Top 5 This Week

Related Posts

हांसी में आधार अपडेट के लिए घंटों इंतजार:केंद्र पर टोकन खत्म, एक मशीन खराब; SDM के सामने लोगों का फूटा गुस्सा




हांसी जिला बनने के बावजूद आधार कार्ड अपडेट के लिए केवल एक ही केंद्र होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जींद चौक स्थित डाकघर में बने इस आधार केंद्र पर सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारें लग जाती हैं। डाकघर सुबह 9 बजे खुलता है, लेकिन कुछ ही मिनटों में 40 से 50 टोकन समाप्त हो जाते हैं, जिससे दर्जनों लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है। महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र पर दो मशीनें, एक कई दिनों से खराब डाकघर के प्रबंधक अशोक वर्मा ने बताया कि केंद्र पर दो मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें से एक कई दिनों से खराब पड़ी है। ऑपरेटरों की कमी भी काम में बाधा बन रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक मशीन गांवों में लगने वाले कैंप में भेजनी पड़ती है, जिससे पूरे शहर का काम केवल एक मशीन के भरोसे चलता है। आधार अपडेट करने में लगभग 10 मिनट और नया आधार बनाने में 20 मिनट का समय लगता है। पहले हांसी में तीन-चार आधार केंद्र संचालित होते थे, लेकिन अब डाकघर का केंद्र ही कार्यरत है। महिला बोलीं- तीसरी बार अपडेट कराने आई अभिभावकों का कहना है कि बच्चों का आधार अपडेट कराने के लिए उन्हें स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ती है और पूरा दिन कतार में ही बीत जाता है। गांव देपल की निवासी सुदेश ने बताया कि वह सुबह 5 बजे घर से निकली थीं और यह तीसरी बार है, जब वह आधार अपडेट कराने पहुंची हैं। शिकायतों के बाद एसडीएम राजेश खोथ ने डाकघर का औचक निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की। दो ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश एसडीएम ने डाकघर के प्रबंधक अशोक वर्मा को दो ऑपरेटर नियमित रूप से नियुक्त करने और पीने के पानी की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि जिला सचिवालय में सप्ताह में पांच दिन एक नया आधार केंद्र संचालित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर लोगों को इस समस्या से राहत दिलाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें