फरीदाबाद के एनआईटी-5 स्थित रेलवे रोड पर संचालित नमस्ते फैमिली स्पा में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 घंटे तक छापेमारी की। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है और यहां नशा बेचे जाने की गतिविधियां भी संचालित होती हैं। इसी सूचना के आधार पर दोपहर करीब 1 बजे एनआईटी थाना पुलिस और महिला थाना एनआईटी की टीम ने संयुक्त रूप से स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर पहुंचते ही पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद स्पा सेंटर के सभी कमरों की तलाशी ली गई और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। करीब 6 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर में मौजूद सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वहां काम करने वाले एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्पा सेंटर से मिला आपत्तिजनक सामान जांच के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से कुल 7 महिलाओं को हिरासत में लिया, जिनमें 5 युवतियां और 2 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला अपने साथ 8 से 9 साल की बच्ची को भी लेकर आई थी। पुलिस बच्ची की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उससे जुड़े सभी तथ्यों की भी जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा स्पा सेंटर के रजिस्टर, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। अब इन रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि स्पा सेंटर का संचालन कब से हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है। पुलिस को मिली थी देह व्यापार कराने की सूचना प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि स्पा सेंटर में महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता था। वहीं, यहां नशा बेचे जाने की सूचना भी पुलिस को मिली थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। एनआईटी थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि करीब 6 घंटे चली रेड के बाद हिरासत में ली गई 5 युवतियों, 2 महिलाओं और एक युवक से पूछताछ की जा रही है। यहां देखें फोटो… स्पा संचालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी स्पा संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फरीदाबाद के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड:देह व्यापार का शक , 7 महिलाएं-युवक हिरासत में, बच्ची को साथ लेकर आती थी महिला
