Related Posts

सिरसा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी काबू:19 दिन से था फरार; घर में अकेली पाकर अंदर घुसा था




सिरसा जिले के डिंग थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 19 दिन बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अजय के रूप में हुई है, जो पीड़िता का पड़ोसी है और मजदूरी करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 6 अप्रैल की है। शिकायत में बताया गया कि 15-16 वर्षीय छात्रा दोपहर के समय घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और कथित तौर पर गलत नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। परिजनों को बताई पूरी घटना घटना के बाद छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर डिंग थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों और महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए तथा उसकी काउंसलिंग कराई। इसके बाद मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच अधिकारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अजय के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। एसपी के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई स्कूली छात्रा से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें