Related Posts

सिरसा पुलिस ने अरेस्ट किए चोरी के दो आरोपी:चुराई गई बिजली की मोटर बरामद, तालाब से पानी निकालने के लिए लगाई गई थी




सिरसा पुलिस ने गांव रत्ताखेड़ा के तालाब से मोटर चोरी के मामले का खुलासा किया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने की। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एवीटी स्टाफ ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस वारदात का पर्दाफाश किया। एवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गांव रत्ताखेड़ा निवासी सुखविंदर सिंह ने ऐलनाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। तालाब से पानी निकालने के लिए लगाई गई थी मोटर शिकायत में बताया गया था कि 22 जुलाई की रात गांव के तालाब से पानी निकालने के लिए लगी मोटर अज्ञात युवकों ने चोरी कर ली थी। इस शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव रत्ताखेड़ा निवासी गुरचरण सिंह उर्फ चन और बलराज उर्फ बल्ला को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए ऐलनाबाद थाना पुलिस को सौंप दिया गया। एवीटी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और संभावना है कि उनसे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें