Related Posts

पशुओं की दवा में नशीले टेबलेट मिलाकर तैयार की दवाई:ई-रिक्शा में नशेड़ियों को बेच रहा था, कैथल में तस्कर पकड़ा




कैथल में पुलिस की एंटी नारकोटिक सैल ने पशुओं की दवा में गोलियां मिलाकर नशीले इंजेक्शन तैयार कर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ई-रिक्शा में प्रतिबंधित गोलियों से नशे के इंजेक्शन तैयार करता था और बाद में नशेड़ियों को लगाने के लिए बेचता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान रेलवे गेट कैथल क्षेत्र निवासी गौरव के रूप में हुई है। जांच के दौरान उसके कब्जे से प्रतिबंधित 18 ऐडनोक टैबलेट, 591 ग्राम नशीला घोल, 29 खाली प्लास्टिक शीशियां, 2 सिरिंज तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुई। डीएसपी ने किया खुलासा इस संबंध में डीएसपी रमेश चंद्र ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस टीम थाना शहर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि रेलवे गेट कैथल क्षेत्र निवासी गौरव ई-रिक्शा में घूम-घूमकर प्रतिबंधित नशीली गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में घोलकर छोटे इंजेक्शन तैयार करता है तथा नशा करने वालों को बेचता है। जो अब भी अपनी ई रिक्शा में खनौरी रोड बन्द पैट्रोल पम्प के पास किसी को तैयार किए हुए इन्जेक्शन बेचने के लिए खड़ा है। जेब में मिली नशे की गोलियां पुलिस टीम ने महाराणा प्रताप चौक से आगे खनौरी रोड स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास दबिश दी। मौके पर एक ई-रिक्शा में बैठे युवक को काबू किया गया, जिसकी पहचान गौरव के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय बीर भान के समक्ष की गई जांच व तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 18 प्रतिबंधित ऐडनोक टैबलेट बरामद हुईं। स्वीकार किया गुनाह इसके बाद ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर सीट के नीचे रखे एक पॉलीथीन बैग से 591 ग्राम नशीला घोल, 29 खाली प्लास्टिक की शीशियां तथा 2 सिरिंज बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में मिलाकर नशीला घोल तैयार करता है और उसे छोटी शीशियों में भरकर सिरिंज सहित नशा करने वालों को बेचता था। ड्रग कंट्रोल अधिकारी द्वारा बरामद गोलियों को प्रतिबंधित बताया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें