Related Posts

डबवाली में छात्र- छात्राएं सड़कों पर उतरे:निहंग जत्थेबंदियों ने दिया समर्थन, नीट पेपर लीक, प्रदर्शनकारियों लाठीचार्ज का विरोध




नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में शनिवार को डबवाली की उप-तहसील गोरीवाला में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भीम राव अंबेडकर चौक के पास विद्यार्थियों और निहंग जत्थेबंदियों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मैन चौक से तहसील परिसर तक मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। यहां देखें छात्रों के प्रदर्शन के फोटो… प्रदर्शनकारी बोले- मेहनती विद्यार्थियों के साथ अन्याय हो रहा छात्रों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जयपाल सिंह बग्गी, बॉबी मौजगढ़, गुरप्रीत सिंह और सौरभ सहारण ने बताया कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनती विद्यार्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। निहंग जत्थेबंदियों के नेताओं ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें