मोगा के गांव चड़िक में लोक मिलनी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। जहां पर सीएम अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान किए कार्यों के गिनवाते हुए विरोधियों पर निशाने साध रहे। सीएम ने जब बोलने शुरू किया तो लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में आप लोग यहां पहुंचे है। फिर कहा कि समझ नहीं आ रहा कि कहां से बात शुरू करूं, बहुत काम उलझे हुए थे। जिन्हें सुलझाने के लिए समय लग गया। दिन में 9 से 5 बजे तक खेतों के लिए आ रहा पानी सबसे पहले काम उलझा हुआ था किसानी का, रात को सांप का डर हमेशा किसानों को रहता था। अगर सांप को पहले किसान देखले तो वह सांप को मार देता था, अगर सांप पहले देख लेता था तो वह किसान को काट लेता था। पहले कभी ऐसा किसी ने सोचा नहीं होगा। क्योंकि सुखबीर बादल, राजा वडिंग, कैप्टन ने कभी किसानों की तरह रात में खेतों में पानी नहीं लगाया है। गर्मियों मच्छर खाता है तो सर्दी में ठंड परेशान करती है। आगे सीएम ने कहा कि अधिकारियों को मैंने बुला लिया, कहा – आप लोगों के दफ्तर के समय का बदल देते हैं। रात 1:30 बजे से सुबह 9:30 बजे तक रहेगा। तभी अधिकारी बोले पूरे पंजाब में तबाही मच जाएगी। मैंने कहा कि फिर किसानों के लिए रात में पानी क्यों दिया जाता है। इसके बाद अब रोजाना दिन में 9 से 5 बजे तक सबके खेतों के लिए पानी मिल रहा है। 68 हजार लोगों को दी जा चुकी है सरकारी नौकरियां सीएम ने आगे कहा- फिर नौकरियों के लिए काम किया। सरकारी नौकरी के लिए लोग काफी तरस रहे थे। आगे सिर्फ पैसे से ही सरकारी नौकरी मिलती थी। मैंने सभी अधिकारियों, मंत्रियों व विधायकों को कह रखा था कि किसी से भी पैसे या सिफारिश से नौकरी नहीं दी जाएगी। वहीं एक बार मैंने 442 नौकरियां देनी थी। तभी एक विधायक मेरे पास आया और बोला कि एक अपना खास आदमी है। उसके 2 नंबर कम आए है, किसी तरह उसे नौकरी देनी पड़ेगी, किसी और की काट कर उसे नौकरी दे देते है। मैंने उसे तुरंत मना करते हुए कहा कि एसे नहीं होगा। वह अगले साल दोबारा पेपर देकर नौकरी ले लेगा। अब तक 68 हजार नौकरियां युवकों को दी जा चुकी है। शिरोमणि अकाली दल पर सीएम ने साधा निशाना सीएम ने लोगों को कहा आज तक किसी ने पैसे देकर या फिर सिफारिश लगाकर नौकरी ली है तो हाथ खड़ा कर सकते है। वहीं सीएम ने अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल का नाम लेकर कहा कि यह कभी कह सकते है, कि किसी ने पैसे दिए है तो हाथ खड़ा करें। सीएम ने कहा वह कभी नहीं कह सकते हैं, क्योंकि उनके समय में बहुत से लोगों ने अपने काम के लिए पैसे दिए हुए हैं। पता नहीं इनकी कहीं धर्मराज से बात हो रखी है, पैसे साथ लेजाएंगे। कांग्रेस के झगड़े को लेकर सीएम ने उड़ाया मज़ाक अकाली दल के बाद सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मज़ाक उड़ाने लगे। उन्होंने कहा इनकी बात करने का तो अब मन भी नहीं करता है। जो हालात कांग्रेस की हो रखी है, जैसे कि 90 साल के बूढ़े की होती है। इनकी आपस में तो किसी की बनती नहीं है। एक महीने से इनकी लड़ाई चल रही है, दिल्ली में बैठे हुए हैं, रोजाना वहां से डांट खा कर आ जाते है। 90% लोगों की बिजली का बिल 0 आता है सीएम ने लोक मिलनी के दौरान बताया कि बिजली फ्री का काम पंजाब में किया है। अब पंजाब के 90% लोगों को 0 बिल आता है। फिर एक थर्मल प्लांट खरीद लिया, झारखंड की कोयले की खान खरीद ली। 70 लाख टन कोयला एक साल में निकालते है। पहले खबरें आती थी कि 1.5 दिन का कोयला बचा। अब बिजली की कमी पंजाब में नहीं आने दूंगा। 100 और मोहल्ला क्लीनिक आज खोले, 1090 की गिनती पहुंची सेहत कार्ड को लेकर सीएम ने कहा 10 लाख वाले कार्ड सभी बना लीजीए। आज मोगा में एक प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करके आया हूं। जहां पर भी 10 लाख वाला कार्ड चलेगा। आज 100 और मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं, 1090 की गिनती अब हो गई है, 300 और तैयार है। अब मोहल्ला क्लीनिक 1400 हो जाएंगे। कानून बनने के बााद अब कोई भी बेअदबी करने से डरेगा सीएम ने कहि कि बेअदबी कानून बनाने की सेवा गुरू महाराज ने मेरे से ली है। पहले रोज बेअदबी की खबरों से मन दुखी होता था। अब अगर कोई भी बेअदबी करेगा, तो उसे जेल से जमानत तक नहीं मिलेगी। अब बेअदबी करने से पहले वह डरेगा। 1 अगस्त को 37 लाख महिलाओं को मिलेंगे मांवां-धीयां सत्कार योजना के पैसे पंजाब की महिलाओं को सत्कार योजना के तहत 32 लाख महिलाओं को जुलाई की एक तारीख को पैसे मिल गए हैं। अब 1 अगस्त को 37 लाख और महिलाओं को पैसे पहुंच जाएंगे। इन पैसों से महिलाओं को सम्मान दिया गया है। महिलाओं ने उन पैसों से घरों के वो काम करवाएं है, जिसे करवाने के लिए आगे पैसे मांगने पड़ते थे। मोगा के तीन गांवों को विकास कार्यों के लिए 51 लाख सीएम ने दिए सीएम ने कहा कि गांव चड़िक के पास के कुल तीन गांवों के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपए लेकर आया हूं। जिसे गांव के जो भी विकास कार्य होने वाले हैं, उसे पूरे करवाएं जाएंगे।
Source link
मोगा में लोक मिलनी के लिए पहुंचे सीएम मान:साढ़े चार साल के काम गिनवाते हुए विरोधियों पर साध रहे निशाने
