Related Posts

मोहाली पुलिस पर नशा तस्करों ने गोलियां चलाईं:एक कांस्टेबल को गोली लगी, दूसरे पर तलवार से वार किया, हेरोइन पकड़ने गई थी टीम




मोहाली में नशा तस्करों को पकड़े गई पुलिस टीम पर शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक जानलेवा हमला हो गया। पुलिस को सनेटा गांव के पास ‘चिट्टे’ (हेरोइन) की एक बड़ी खेप की डिलीवरी होने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद CIA स्टाफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को रंगे हाथों दबोचने की कोशिश की। पुलिस की इस दबिश के दौरान आरोपितों ने खुद को घिरता देख तुरंत अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद हमलावरों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। गोली लगने से कांस्टेबल परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल जगजीत सिंह पर तलवार से वार कर उन्हें चोटिल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से भाग गए। घायल पुलिसकर्मीयों को मोहाली के फेस-6 सिविल अस्पताल में लाया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें