लुधियाना के पॉश इलाके साउथ सिटी में रेप की कोशिश का एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी के घर ब्याही महिला ने कारोबारी ससुर और देवर पर रेप की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं।
.
उसका कहना है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। इस पर ससुर का कहना था कि यह नॉर्मल बात है। इसके बाद ससुर ने उसे गलत तरीके से छुआ। वहीं, सास ने देवर और ससुर के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। कहती थी कि घर में तभी टिकने देगी। विरोध करने पर लेडी बाउंसर से पिटाई भी करवाई।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत 19 जुलाई को पुलिस को दी। इसके बाद 20 जुलाई को पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि, तब से इस मामले को पुलिस ने दबाए रखा। शनिवार को इसकी FIR सामने आई है।
पीड़िता ने FIR में ये बातें लिखवाईं…
- मैट्रिमोनियल साइट से हुई थी शादी: पीड़िता के मुताबिक, अक्टूबर 2016 में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी शादी साउथ सिटी के रहने वाले कारोबारी परिवार में हुई थी। पति और ससुर की फैब्रिक फैक्ट्री है। शादी के बाद उसे दो बच्चे हुए (एक बेटा और एक बेटी), जो कि स्पेशल चाइल्ड हैं।
- पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध: महिला ने बताया- सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया और अपने सास-ससुर को बताया, तो उन्होंने इसे नॉर्मल बात कहकर टाल दिया।
- ससुर की गंदी नीयत: FIR के अनुसार, पति की बेरुखी के बाद ससुर की नीयत अपनी ही बहू पर खराब हो गई। वह उसे गलत तरीके से छूने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
- सास ने ससुर और देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला: पीड़िता ने बताया- हद तो तब हो गई जब सास और देवरानी ने भी बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता पर ससुर और देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। सास ने साफ कह दिया कि अगर इस घर में रहना है, तो मेरे पति (ससुर) और छोटे बेटे (देवर) के साथ संबंध बनाने होंगे, वरना जान से मार देंगे।
- देवर ने किया रेप का प्रयास: पीड़िता के अनुसार, 19 जुलाई को जब पीड़िता अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए वापस अपने ससुराल (साउथ सिटी) आई, तो घर के बाहर एक महिला बाउंसर तैनात थी। पीड़िता जैसे ही अंदर गई, देवर ने शीशे के बाहर से गंदे इशारे किए और अंदर घुसकर उसे सोफे पर पटक दिया। देवर ने उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
- महिला बाउंसर से करवाई पिटाई: इस दौरान सास पीछे खड़ी होकर टांगें पकड़े हुए थी और कह रही थी कि बात मान ले वरना जान से मार देंगे’। जब पीड़िता का भाई उसे बचाने आया तो ससुर और देवर ने उसे भी सरेआम पीटा। इतना ही नहीं, महिला बाउंसर से पीड़िता के बाल खिंचवाए गए और पेट में लातें मारी गईं।
पुलिस ने 5 लोगों पर दर्ज की FIR
इस हाई-प्रोफाइल और संगीन मामले में लुधियाना के सराभा नगर थाने की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने ससुर, सास, पति, देवर और देवरानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 85, 75, 115(2), 126(2), 351(3), और 61(2) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
पंजाब की लेडी इंस्पेक्टर बोली- SI ने मेरा रेप किया:न्यूड वीडियो भी बनाया, पिस्टल तानी; 3 बार अबॉर्शन, ब्लैकमेल कर तलाक भी कराया
सब इंस्पेक्टर ने होटल में बुलाकर मेरे साथ रेप किया, फिर न्यूड वीडियो व फोटो खींची। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन कराया। यह आरोप लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
