करनाल जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुटाना के अंतर्गत पुलिस चौकी नीलोखेड़ी की टीम ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, ASI राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पूजम के पास रजबाहे के समीप दबिश दी। यहां नागेंद्र निवासी गांव पूजम को मौके से काबू किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 23 बोतल बीयर और 65 बोतल देसी शराब बरामद हुई। कुल 88 बोतल अवैध शराब को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस और परमिट के एक खोखेनुमा दुकान में शराब का भंडारण कर रहा था। यहीं से वह आसपास के क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री और सप्लाई कर रहा था। एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (एक्साइज एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत थाना बुटाना में मामला दर्ज कर लिया है। बरामद शराब को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, भंडारण या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Source link
करनाल में अवैध शराब समेत विक्रेता गिरफ्तार:खोखेनुमा दुकान से चला रहा कारोबार, बिना लाइसेंस बेच रहा, 88 बोतल बरामद
