![]()
करीब 12 साल बाद हरियाणा कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से जारी लिस्ट में 19 जिलों में 103 ब्लॉक अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए। खास बात यह है इस लिस्ट में किसी भी ब्लॉक में महिला को कमान नहीं मिली है। इसके अलावा सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद और हांसी जिलों की लिस्ट अभी भी अटकी हुई है। साल 2014 में लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस 10 में से सिर्फ रोहतक लोकसभा सीट जीत सकी थी। खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। उसके बाद कांग्रेस ने 3 विधानसभा चुनाव बगैर संगठन के ही लड़े। इन 12 सालों में अशोक तंवर, फिर कुमारी सैलजा और उसके बाद उदयभान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन वो ग्राउंड लेवल पर इकाई नहीं गठित कर सके। कई बार उनकी लिस्ट तो बनी, लेकिन हाईकमान से पास होकर नहीं आई। राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद अब पदाधिकारियों की लिस्ट जारी हुई है। सबसे पहले देखिए कांग्रेस की लिस्ट… अब जानिये..प्रदेश अध्यक्ष ने लिस्ट को लेकर क्या दावा किए इन जिलों में प्रमुख नियुक्तियां… अचानक लिस्ट आने के पीछे ‘SIR’ भी बड़ी वजह राजनीतिक जानकारों के अनुसार, हरियाणा में 15 जून से वोटर लिस्टों का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू हो चुका है। घर-घर जाकर वोटों की जांच होनी है। ऐसे में काफी वोट कटने और नए जुड़ने की संभावना है। कांग्रेस के पास अभी तक ग्राउंड स्तर पर संगठन ही नहीं था। जबकि भाजपा पन्ना व बूथ प्रमुख तक बना चुकी है। इसी वजह से कांग्रेस ने लिस्ट जारी करने में तेजी दिखाई है। हाल ही में हुए नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में भी कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस का संगठन न होना बड़ी वजह बनी। पहला मौका है जब सभी 11 नगर निगम में भाजपा के मेयर हैं, कांग्रेस जीरो है।
Source link
हरियाणा में 12 साल बाद कांग्रेस का ब्लॉक संगठन:103 अध्यक्ष बनाए, एक भी महिला नहीं, 4 जिले पेंडिंग रखे; तंवर-सैलजा-उदयभान की लिस्ट रिजेक्ट







