हरियाणा में आज आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे प्रदेश में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सरकुलेशन और पहाड़ों की तरफ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज रात से राज्य का मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। अगले 3 दिनों (11 से 13 जून) तक प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तरी और मध्य हरियाणा के जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और पंचकूला में देखने को मिलेगा। इन इलाकों के 50 से 75 फीसदी तेज बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं, पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा सिरसा, हिसार, भिवानी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि जनू के 11 दिनों में यह तीसरा पश्चिमी विक्षोभ है। आंधी-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राज्य में सामान्य तौर पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन, कई जिलों में अचानक हवा की गति 60 से 70 किमी/घंटा से 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। एचएयू ने कहा-अच्छी बारिश होगी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ 11 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से 11 जून रात्रि से 13 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…
Source link
