Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट:आज 10 जिलों में ओले गिर सकते हैं; तूफान के कारण 9 साल के बच्चे की मौत




पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम बदलेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज से लेकर 14 जून तक बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पंजाब के अधिकतम तापमान में बुधवार को मामूली 0.1 डिग्री का अंतर आया है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान 46.2 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वैसे तो पूरे राज्य में बारिश और आंधी की संभावना है, लेकिन दस जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), कपूरथला, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। मंगलवार शाम आई तेज आंधी के दौरान मानसा के लल्लूआणा रोड पर लोहे का गेट गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान दिलशान इंसां के रूप में हुई है। दिलशान अपने दादा के साथ दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज आंधी शुरू हो गई। दादा ने उसे सड़क के दूसरी ओर रुकने के लिए कहा, लेकिन तभी पास में लगा लोहे का गेट दीवार समेत गिर गया। दिलशान पांचवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने माता-पिता की दो बेटियों के बाद इकलौता बेटा था। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया है। भीषण गर्मी से 2 असर… पंजाब में अभी मानसून नहीं पहुंचा
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले 3-4 दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के और इलाकों में पहुंच सकता है। पंजाब में अभी मानसून नहीं पहुंचा है। हालांकि, पंजाब से बिहार तक एक मौसम सिस्टम बना हुआ है और एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसकी वजह से पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। तीन दिन ऐसा मौसम रहेगा



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें