Related Posts

नारनौल अस्पताल में इलाज के दौरान दो बंदी भिड़े:जिला जेल नसीबपुर से उपचार के लिए लाए गए थे दोनों, कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा




हरियाणा में नारनौल के जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए दो बंदियों के बीच बुधवार को आपसी विवाद हो गया। हालांकि पुलिस गार्ड और जेल प्रशासन की तत्परता से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। बाद में दोनों बंदियों को उपचार दिलाने के बाद वापस जिला जेल नसीबपुर भेज दिया गया। जिला जेल नसीबपुर में बंद बंदी प्रदीप कुमार निवासी गांव गहली, जो मुकदमा नंबर 79/2023 में बंद है, तथा निर्देश निवासी गांव हमीदपुर, जो मुकदमा नंबर 548/2024 में बंद है, की तबीयत खराब होने पर पुलिस गार्ड उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल नारनौल लेकर आई थी। आपस में हो गई कहासुनी अस्पताल में चिकित्सकीय जांच और उपचार की प्रक्रिया के दौरान किसी बात को लेकर दोनों बंदियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। नहीं बढ़ा अधिक मामला घटना के बाद अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों में कुछ समय के लिए हलचल रही, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण मामला अधिक नहीं बढ़ सका। चिकित्सकों द्वारा दोनों बंदियों का आवश्यक उपचार किया गया तथा उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वापस किया गया बंद उपचार पूरा होने के बाद पुलिस गार्ड दोनों कैदियों को सुरक्षा के बीच वापस जिला जेल नसीबपुर लेकर गई, जहां उन्हें पुनः बंद कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है। मामले पर जेल प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें