Related Posts

करनाल में स्कूटी फिसलने से युवक की मौत:अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, सप्लाई का करता था काम




करनाल में बांसो गेट के पास स्कूटी फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा बीती रात करीब एक बजे हुआ, जब युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम् करवा शव परिजनों के हवाले कर दिय। हादसे में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम
मृतक की पहचान 35 वर्षीय राकेश कुमार निवासी करनाल के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और सप्लाई का काम करता था। परिजनों के अनुसार, राकेश बीती रात करीब एक बजे अपनी स्कूटी से बांसो गेट के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक स्कूटी फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई ने बताई पूरी घटना
राकेश के भाई पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें करीब साढ़े तीन बजे फोन पर हादसे की सूचना मिली। उस समय वह हरिद्वार में थे और सूचना मिलते ही तुरंत करनाल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि राकेश के साथ एक अन्य युवक भी स्कूटी पर सवार था, जिसे मामूली चोटें आईं, जबकि राकेश की हालत गंभीर हो गई। तीन भाइयों में सबसे छोटा था राकेश
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से राकेश को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मेहनती स्वभाव का था। उसकी मौत से परिवार में गहरा दुख है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें