Related Posts

ट्रॉले ने बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को रौंदा:महिला की टांग टूटी, बच्चों की जान बची, चालक हुआ फरार




अमृतसर के महिता रोड पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तरसिक्का थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते अड्डा खुजाला में बस का इंतजार कर रही महिलाओं और बच्चों पर एक बेकाबू ट्रॉला चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद शुरू कर दी। हाईवे कार्य में लगा ट्रॉला हुआ अनियंत्रित जानकारी के अनुसार, अड्डा खुजाला में कई यात्री अमृतसर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इनमें महिलाएं, युवतियां और छोटे बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान महिता की ओर से आ रहा एक ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉला का नंबर RJ-09-GA-6390 है और बताया जा रहा है कि यह नेशनल हाईवे से जुड़े कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा था। वाहन को एक प्रवासी चालक चला रहा था। हादसा इतना भयावह था कि कई छोटे बच्चे ट्रॉले के बीच वाले हिस्से के नीचे आ गए। हालांकि, किस्मत अच्छी रही कि सभी बच्चों की जान बच गई। इस दुर्घटना में गांव सैदोलेहल की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी टांग बुरी तरह टूट गई। वहीं एक छोटी बच्ची का भी पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा और 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने ट्रॉले को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद लोगों ने ट्रॉला चालक को पकड़ लिया था, लेकिन मौके पर अफरा-तफरी और भीड़ का फायदा उठाकर वह वहां से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें