Related Posts

सोनीपत किसान पर फरसा और लोहे की रॉड से हमला:बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे को भी पीटा; महिला समेत चार पर केस दर्ज




सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर कथित रूप से धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में किसान के दोनों हाथों और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे को भी घायल कर दिया गया। घायल किसान को पहले खरखौदा के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां हाथों में टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत में काम करते समय रास्ता रोककर किया हमला खरखौदा के गांव सिसाना निवासी साहब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह वह अपने दोनों बेटों विक्की और विकास के साथ खेत में काम करने गया था। धरती बहाने का काम पूरा होने के बाद दोनों बेटे घर लौट गए, जबकि वह खेत में अकेला काम करता रहा। इसी दौरान बलजीत, मोहित, प्रदीप और शीला स्वराज ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे। आरोप है कि पहले आरोपियों ने ट्रैक्टर अड़ाकर उसका रास्ता रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। वह दूसरी ओर से निकलने लगा तो चारों ने दोबारा रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। फरसा,लोहे की रॉड और बिट्टे से किए वार शिकायत के अनुसार प्रदीप के हाथ में कवाड़िया, मोहित के हाथ में फरसा, बलजीत के हाथ में लोहे की रॉड और शीला के हाथ में बिट्टा था। आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके दोनों हाथों और पैरों पर लगातार वार किए। फरसे और कवाड़िया के हमलों से उसके हाथों में गहरे घाव हो गए, जबकि पैर और उंगली में भी गंभीर चोट आई। मारपीट के दौरान आरोपी लगातार हमला करते रहे। रोटी लेकर पहुंचे बेटे पर भी फरसे से हमला करने का प्रयास
घटना के दौरान छोटा बेटा विकास खेत में खाना लेकर पहुंचा तो आरोप है कि मोहित फरसा लेकर उसकी ओर दौड़ पड़ा। विकास किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और बड़े भाई विक्की को फोन कर सूचना दी। उस समय विक्की खरखौदा जा रहा था, लेकिन सूचना मिलते ही वापस खेत पहुंच गया।्र बीच-बचाव में पहुंचे बेटे को भी किया घायल पीड़ित ने बताया कि जब बड़ा बेटा विक्की मौके पर पहुंचा तो आरोपी मोहित ने उस पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बावजूद विक्की के हाथ पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया गया। इसके बाद दोनों घायलों को खरखौदा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पीजीआई रोहतक किया रेफर अस्पताल में साहब सिंह के घावों पर टांके लगाए गए, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। विक्की का भी मेडिकल कराया गया। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की एमएलआर तैयार की गई है। साहब सिंह की मेडिकल रिपोर्ट में आठ चोटें तथा विक्की की रिपोर्ट में एक चोट दर्ज की गई है। जांच के बाद चारों आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
पुलिस को अस्पताल से झगड़े में घायल होने की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत प्राप्त की तथा मामले की तस्दीक की। जांच के बाद शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बलजीत, मोहित, प्रदीप और शीला के खिलाफ रास्ता रोकने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) के अंतर्गत खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें