spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सूरज जैन हत्याकांड में फरार आरोपी पर 5 हजार इनाम:हांसी पुलिस ने की घोषणा, गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश




हांसी में जॉकी शोरूम मैनेजर सूरज जैन हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल बामल पर हांसी पुलिस ने 5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला पुलिस वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत, थाना सदर हांसी में दर्ज हत्या के मामले में वांछित आरोपी साहिल बामल, निवासी हिसार पर यह इनाम घोषित किया गया है। हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी करवाने या उसकी गिरफ्तारी में सहायक ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपए की नकद इनाम राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि नियमानुसार अदा की जाएगी। गिरफ्तारी से बचने के लिए चल रहा फरार पुलिस के अनुसार, साहिल बामल 30 मई को हुई हत्या के मामले में वांछित है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही, तकनीकी माध्यमों से भी उसकी लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles