spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में साइबर ठगी का कॉल सेंटर का पर्दाफाश:क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, दिल्ली से युवती समेत 5 अरेस्ट




गुरुग्राम में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पांच महीने से कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी 10 से 15 दिन के बाद अपना ठिकाना बदल लेते थे। इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान राहुल (उम्र-33 वर्ष) निवासी बलजीत नगर,दिल्ली, अनुजपाल (उम्र-20 वर्ष) निवासी इन्द्रपुरी,दिल्ली, गौरव (उम्र-24 वर्ष) निवासी इन्द्रपुरी,दिल्ली, मुकुल किरार (उम्र-22 वर्ष शिक्षा) निवासी इन्द्रपुरी,दिल्ली और आंचल (उम्र-21 वर्ष) निवासी तिलकनगर दिल्ली के रूप में हुई है। 11 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध दक्षिण में एक शिकायत दी थी। उसने कहा कि क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर उसके पास एक लिंक भेज कर क्रेडिट कार्ड से लगभग 28 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस शिकायत पर थाना साइबर दक्षिण में केस दर्ज किया गया। इस संबंध में एसीपी गौरव फोगाट ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी यह काम एक अन्य व्यक्ति (मुख्य आरोपी) के कहने पर करते हैं। इसके बदले आरोपियों को सैलरी मिलती है। कॉल करने के लिए डाटा आरोपियों को एक अन्य व्यक्ति (मुख्य आरोपी) उपलब्ध कराता है। जिसके बाद ये क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर किसी व्यक्ति को कॉल करते हैं तथा उसके पास फर्जी लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन सामान खरीद लेते हैं तथा उस समान को मुख्य आरोपी को दे देते हैं। अगर सामान की कीमत 05-07 हजार होती है तो वह उसको बेचकर रुपए प्राप्त कर लेते हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कॉल सेंटर जनवरी 2026 से चला रहे थे। आरोपी ठगी की वारदातों को अंजाम देते तथा उसके बाद दो-तीन दिन अपना सारा काम बंद कर देते थे तथा उसके बाद फिर से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस से बचने के लिए 10 से 15 दिन में अपनी जगह बदल लेते थे। मुख्य आरोपी इन लोगों को डाटा उपलब्ध करवाता था तथा ठगी होने के पश्चात नया डाटा दे देता था तथा पुराना डाटा वापस ले लेता था। आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles