spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्रॉपर्टी डीलर मौत केस में पार्टनर समेत 3 पर केस:रेवाड़ी में पैसों के विवाद में गोली मारने का आरोप; पहले बताया था हादसा




रेवाड़ी में प्रॉपर्टी डीलर पवन की गोली लगने के बाद हुई मौत के मामले में एक माह बाद नया मोड़ सामने आया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर सज्जन, रामकिशन और महेश के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पैसों के लेनदेन के विवाद में पवन को उसके ही पार्टनर ने गोली मारी थी और बाद में परिवार को धमकाकर मामले को दबाने की कोशिश की गई। महेंद्रगढ़ के गांव कुराहवटा निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई पवन वर्ष 2017-18 से सज्जन के साथ साझेदारी में प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। शादी से पहले पवन ने बताया था कि उसे सज्जन से 2 से 3 करोड़ रुपये लेने हैं, लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद पैसे नहीं दिए जा रहे थे। पवन ने पार्टनर पर लगाया गोली मारने का आरोप शिकायत के अनुसार, 23 जून को रोहित अपनी ससुराल में था, तभी उसे सूचना मिली कि पवन को गोली लगी है। पहले उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल और बाद में गुरुग्राम रेफर किया गया। गुरुग्राम अस्पताल पहुंचने पर सज्जन, रामकिशन और महेश पहले से मौजूद थे। रोहित का आरोप है कि इमरजेंसी में इलाज के दौरान पवन ने बताया कि उसे सज्जन ने गोली मारी है। साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिए चुप रहने की बात कही। आरोप है कि बाद में सज्जन ने लोरेंस और रणदीप मलिक गैंग से संबंध होने का हवाला देकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। मौत के बाद भी परिवार पर दबाव डालने का आरोप 26 जून को उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई। शिकायत में कहा गया कि अगले दिन पोस्टमार्टम के दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने बिना कार्रवाई किए अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। परिजनों का आरोप है कि कई दिनों तक उन पर निगरानी भी रखी गई। रिश्तेदारों के दबाव के बाद परिवार ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत 22 जुलाई को आईजी से की। पहले बताया गया था हादसा 23 जून को गोली लगने के बाद इस घटना को लाइसेंसी पिस्टल की सफाई के दौरान चली गोली से हुआ हादसा बताया गया था। परिजनों का आरोप है कि उसी दिन पुलिस अस्पताल पहुंची थी, लेकिन डॉक्टर द्वारा पवन को बयान देने के लिए अयोग्य घोषित करने के बावजूद दबाव बनाया गया और कथित तौर पर बेहोशी की हालत में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। पुलिस ने शुरू की जांच मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शनिवार को सज्जन, रामकिशन और महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, आर्थिक लेनदेन, अस्पताल में हुई घटनाओं और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles