spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चरखी दादरी में युवक की गोली मारकर हत्या:मां के साथ बाइक पर जा रहा था; स्कॉर्पियो सवारों ने पहले टक्कर मारी, फिर गोलियां बरसाईं




चरखी दादरी में शनिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब युवक अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल पर गांव ढाणी फोगाट जा रहा था। रास्ते में स्कॉर्पियो सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी। हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिर गए, जिसके बाद आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मां घायल, अस्पताल में भर्ती मृतक की पहचान रोहतक जिले के गांव सुनारिया निवासी 34 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है, जो चरखी दादरी के गांव ढाणी फोगाट स्थित अपने मामा के घर रह रहा था। घटना में उसकी मां बीरमति भी घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, सीआईए स्टाफ और डीएसपी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles