spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पुलिस ने नाइट डोमिनेशन में 136 गाड़ियों के चालान काटे:रोहतक में शराब पीने वालों की कराई उठक-बैठक; ASP बोले- हिस्ट्रीशीटर रडार पर




रोहतक पुलिस की तरफ से नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत 136 गाड़ियों के चालान किए गए। वहीं, शराब का सेवन करने वाले 246 युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा 2 आरोपियों को काबू किया, जिनसे 3 देसी पिस्तौल व 4 रौंद बरामद किए। ASP आयुष यादव ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान करीब 3 हजार से ज्यादा गाड़ियों को चेक किया गया। जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया जाता है। नाइट डोमिनेशन में संदिग्घ व्यक्ति व वाहनों की जांच की जाती है और नियम व कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई एएसपी आयुष यादव ने कहा कि नाइट डोमिनेशन का मुख्य फोकस सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन व शराब का सेवन कर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ रहा। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के कुल 136 चालान किए, जिसमें 60 चालान ड्रिंक एंड ड्राइविंग के है। सीआईए-1, सीआईए-2 व अन्य टीमें भी गश्त में रही और हिस्ट्रीशीटर आदि को चेक किया गया। पुलिस ने होटल, बाजार व ढाबों पर जांच की ASP आयुष यादव ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान होटल, ढाबों, बाजारों, पार्कों, एटीएम. मशीन, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि को चेक किया गया। जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। संदिग्घ व्यक्तियों की तस्दीक की। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 246 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles