spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महम में जींद रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान:पूर्व राज्यसभा सदस्य जांगड़ा ने दी मैंगो पार्टी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा विपक्ष का दबाव




महम काठमंडी में पूर्व राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा और भाजपा नेता महंत सतीश दास ने जींद रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान में मैंगो टी पार्टी का आयोजन किया। रामचंद्र जांगड़ा ने बताया कि महम क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जींद रैली में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि रैली के लिए महम से एक हजार लोगों को ले जाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उनके नेतृत्व में 200 सीएनजी गाड़ियों से लगभग 2 हजार लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाया गया। इसी खुशी में कार्यकर्ताओं के सम्मान में यह मैंगो पार्टी आयोजित की गई। भाजपा नेता महंत सतीश दास ने कार्यकर्ताओं को भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। पेपर लीक करने वालों को अब मिलेगी 10 साल की सजा : रामचंद्र जांगड़ा पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जांगड़ा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक अच्छे व्यक्ति हैं और उनका इस्तीफा विपक्ष के दबाव का परिणाम था। जांगड़ा ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक करवाने वालों के खिलाफ 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपए जुर्माने का प्रावधान किया है। इस अवसर पर मनमोहन गोयल, प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, रोहतक नगर निगम के पूर्व चेयरमैन डॉ. आनंद शर्मा, नपा के उप चेयरमैन बसंत लाल गिरधर, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश बिसला, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, महम मंडल अध्यक्ष मुकेश खत्री, पार्षद बोबी गोयल, राकेश भारद्वाज, एमिनेंट पर्सन जोगिंदर गिरोत्रा, पूर्व चेयरमैन नरेश बड़ाभेंन, डॉ. सुदेश शारदा, कविता, महेश शर्मा, सतपाल सडाना, पूर्व पार्षद अजीत जोगी, पूर्व सरपंच यशपाल और सोनू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles