spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल बाल कल्याण समिति की कई विभागों के साथ मीटिंग:बाल श्रम, मानव तस्करी और बाल यौन शोषण पर हुई चर्चा; लोगों को करेंगे जागरूक




बाल कल्याण समिति पलवल ने बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के सदस्य विक्रम वशिष्ठ ने की। समिति की बैठक में बाल श्रम, मानव तस्करी और बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बाल अपराधों को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए संबंधित विभागों के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि जिले के स्कूलों और पंचायतों में जाकर लोगों को बाल अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सूचना देने वाले का नाम रखा जाता है गोपनीय मानव तस्करी निरोधक इकाई के इंचार्ज एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कोई बच्चा बाल श्रम करते हुए या भीख मांगते हुए मिलता है, तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1098 या 112 पर देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसा बच्चा मानव तस्करी का शिकार हो सकता है। आपकी एक कॉल से उस बच्चे का जीवन बचाया जा सकता है, और सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाता है। ये अधिकारी रहे मौजूद इस बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य निशांत गौड़, मानव तस्करी निरोधक इकाई पलवल से एसआई विजेंद्र सिंह, एएसआई अनिल कुमार और रामबीर, रेलवे सुरक्षा बल पलवल से एएसआई संतोष और सुरेंद्र, शक्ति वाहिनी से सुरेंद्र कुमार, रचना ‌सौरत और पहल फाउंडेशन से मोहित डागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles