spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 121 मोबाइल:20 लाख से अधिक कीमत, फोन मालिकों को लौटाए, CEIR पोर्टल से मिली मदद




फरीदाबाद जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में अपराध शाखा की साइबर सेल ने पिछले एक महीने के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइल फोन की कुल अनुमानित बाजार कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए गए। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल, आधुनिक तकनीकी संसाधनों और विभिन्न राज्यों की पुलिस के सहयोग से इन मोबाइल फोन का पता लगाया। टीम ने लगातार तकनीकी जांच और समन्वय के जरिए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें बरामद किया। इसके बाद सभी मोबाइल उनके असली मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर खुश नजर आए मालिक मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका गुम हुआ मोबाइल वापस मिल जाएगा। सभी नागरिकों ने फरीदाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया। एसीपी अमन यादव ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार सीईआईआर पोर्टल का उपयोग कर रही है। इस पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल का आईएमईआई (IMEI) नंबर ब्लॉक किया जा सकता है, उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सकती है और बरामद होने पर उसे दोबारा सक्रिय भी किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो बिना देरी किए इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना या साइबर थाना में दें और सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से मोबाइल मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही मोबाइल खरीदते समय उसका आईएमईआई नंबर, बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles