Related Posts

सिरसा में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला व्यक्ति:राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल; सिर में चोट के निशान




सिरसा जिले के रानियां के मत्तूवाला से सैनपाल रोड पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। राहगीरों और ग्रामीणों ने उसे खून से लथपथ देखा, जिसके सिर में गंभीर चोटें थी। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सिरसा के अस्पताल भेजा गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हालांकि व्यक्ति को ये गंभीर चोटें किस वजह से लगी, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय कामरेड ढाका के रूप में हुई है, जो ओमप्रकाश ढाका के पुत्र हैं। कामरेड ढाका खेती का काम करते हैं और अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में एक बेटी, एक बेटा और उनकी पत्नी हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि कामरेड ढाका को इतनी गंभीर चोटें कैसे आईं। प्रारंभिक कयासों के अनुसार, यह हादसा किसी वाहन की टक्कर से हुआ हो सकता है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें