सिरसा रोडवेज डिपो में ड्यूटी क्लर्क को मंगलवार को दो रोडवेज ड्राइवरों ने लात-घुसों से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी क्लर्क को पीटकर घायल कर दिया और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। इसके बाद रोडवेज कर्मियों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को शिकायत दी है। इस पर रोडवेज जीएम ने भी जांच के लिए टीएम को आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ड्यटी क्लर्क बलजीत सिंह पिछले कुछ समय से डयूटी सेक्शन में कार्यरत है और कंडक्टर व ड्राइवरों की मार्ग पर बसों का समुचित संचालन के लिए ड्यूटी लगाने का काम है। मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन चार बजे बलजीत सिंह ड्राइवरों को ड्यूटी पर जाने की कहने के लिए वर्कशाप के अंदर चाय की दुकान पर गया था। वहां पर ड्राइवर निर्दोश और ड्राइवर विनोद कुमार वहां पर बैठे थे। आरोप है कि उसी समय उन दोनों ने बलजीत सिंह के साथ बहस शुरू कर दी और झगड़ा कर लिया। इसी बीच दोनों ने बलजीत को लात-घुसों से पीट दिया। घायल बलजीत का आरोप है कि वे दोनों पहले से प्लानिंग बनाकर आए थे। उस जगह पर बैठे थे, जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। इनमें से एक ड्राइवर निर्दोश पहले से मेडिकल लीव पर चल रहा था और आज वह छुट्टी पर होने के बावजूद डिपो में आया हुआ था। पास में विनोद बैठा था, जिसकी मार्ग डयूटी थी। ड्राइवर निर्दोश ने पहले भी किया था झगड़ा डूयटी क्लर्क का आरोप है कि ड्राइवर निर्दोश ने पहले भी दूसरे डयूटी र्क्लक के साथ झगड़ा किया था। उस समय रोडवेज यूनियन पदाधिकारियों ने राजीनामा करवा दिया था। अब मार्ग डूयटी लगी थी और छुटटी पर चल रहा था। क्लर्क ने बताया कि ये दोनों उसपर आरोप लगाते रहते हैं कि उनसे ज्यादा काम लिया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। ये चाहते हैं कि अपनी मनमर्जी से डयूटी लगे। सभी रूट सुचारू रखने पड़ते हैं। लंबे समय से दोनों सिरसा में कार्यरत ड्राइवर निर्दोष सिरसा के नाथूसरी चौपटा का रहने वाला है और ड्राइवर विनोद कुमार रूपाण का रहने वाला है। दोनों लंबे समय से सिरसा में ही कार्यरत है और लोकल रूट पर डयूटी रहती है। वहीं, बलजीत सिंह पिछले करीब चार माह से डयूटी क्लर्क है और दोनों से सीनियर है। रूट पर डयूटी को लेकर झगड़ा रहता है। जीएम बोले-जांच के बाद विभागीय कार्रवाई करेंगे रोडवेज जीएम अजय कुमार दलाल का कहना है कि डयूटी क्लर्क बलजीत के साथ झगड़े का मामला संज्ञान में हैं। इसके लिए टीएम को जांच के लिए कहा गया है। जो भी विभागीय कार्रवाई बनेगी, वो की जाएगी। बाकी पुलिस कंप्लेंट की है तो उसकी कानूनी कार्रवाई पुलिस ही करेगी।
Source link
सिरसा में रोडवेज क्लर्क को यूनियन पदाधिकारियों ने पीटा:बोले-रूट पर जाने को कहा तो तैश में आए, प्लानिंग के तहत किया हमला
