Related Posts

रेवाड़ी में ग्रामीणों ने बिजली घर पर जड़ा ताला:बिजली कटौती और फॉल्ट ठीक नहीं करने का आरोप; बोले-अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे




रेवाड़ी में मुडिया खेड़ा के ग्रामीणों ने बालियर कलां 66 केवी सब स्टेशन पर ताला जड़ा दिया। जिससे बिजली निगम के दफ्तर में माहौल गर्म हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध घोषित बिजली कटों और रात को फॉल्ट ठीक नहीं करने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते। जिससे ग्रामीणों को यह कदम उठाने को विवश होना पड़ा। बिजली घर पर ताला लगाने की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिजली निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण बिजली घर पर लगा ताला खोलने के लिए राजी हुए। 15 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात के समय जब लाइन में फाल्ट हो जाता है। फॉल्ट आने पर उसे ठीक करने के लिए कोई लाइनमैन ड्यूटी पर मौजूद नहीं होता। जिससे ग्रामीणों को पूरी रात बैठकर काटनी पड़ती है। बिजली निगम द्वारा अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। जिससे ग्रामीण को गर्मी के मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत कई बार निगम अधिकारियों से की जा चुकी। शिकायतों के बावजूद अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन ग्रामीणों ने कहा कि यदि बिजली निगम के अधिकारियों ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आज तो हमने अधिकारियों की बात मान ली, आगे समस्या आई तो आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें