Related Posts

गुरुग्राम में 5 और लॉ एंड ऑर्डर कंपनियां लगाईं:10 ACP के साथ एक हजार पुलिसकर्मी तैनात; 2 हेडक्वार्टर में रिजर्व रखी




गुरुग्राम में पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पांच और स्पेशल लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया है। इन कंपनियों के गठन से अब 10 स्पेशल लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियां हो गई हैं। ये कंपनियां आपातकालीन, संवेदनशील अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। फिलहाल 10 एसीपी की अगुवाई में एक हजार से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पांच नई लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों के गठन के बाद अब गुरुग्राम के सभी पुलिस जोन में 8 कंपनियां जोनवार स्थापित हो गई हैं, जिनमें पुलिस की पूर्व जोन, पश्चिम जोन, दक्षिण जोन तथा मानेसर जोन की दो-दो कंपनी शामिल है। इसके अतिरिक्त 2 कंपनियां पुलिस कमिश्नर हेड आफिस के अधीन कार्य करेंगी। आवश्यकता पड़ने पर इन कंपनियों को जिले के किसी भी क्षेत्र में तत्काल तैनात किया जा सकेगा। एक कंपनी में 107 पुलिस जवान प्रत्येक लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनी में कुल 107 पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक कंपनी का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रैंक के अधिकारी द्वारा कंपनी कमांडर के रूप में किया जाएगा, जबकि निरीक्षक रैंक के अधिकारी असिस्टेंट कमांडर के रूप में कंपनी के संचालन एवं कॉर्डिनेशन की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसलिए बनाई गई स्पेशल कंपनियां इन कंपनियों का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति, कानून व्यवस्था संबंधी चुनौती, धरना-प्रदर्शन, भीड़ नियंत्रण, साम्प्रदायिक तनाव, वीआईपी ड्यूटी, आपदा प्रबंधन अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में त्वरित रिस्पांस देना तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षित एवं संगठित स्वरूप में कार्य करने वाली ये कंपनियां पुलिस की कानून व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को और अधिक सशक्त करेंगी। एससीपी ने बताया भविष्य की आवश्यकता एससीपी क्राइम नवीन शर्मा के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस द्वारा भविष्य की आवश्यकताओं एवं बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कुल 10 लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया गया है। इन कंपनियों के गठन से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें